विधानसभा घेराव में शामिल हुए विष्णु लोधी
डोंगरगढ़
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज , नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के आह्वान पर बुधवार को आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
इस दौरान श्री लोधी ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, मनरेगा, बेरोजगारी, बिजली बिल, अफीम के अवैध कारोबार, गैस की किल्लत, किसानों की समस्याओं, भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनसामान्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए कहा कि यह आंदोलन प्रदेश की आम जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है। विष्णु
लोधी ने आगे कहा कि किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए इस प्रकार के जनआंदोलन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा जनविरोधी नीतियों पर पुनर्विचार किया जाए।
विधानसभा घेराव कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले से प्रमुख रूप से पूर्व ऊर्जा मंत्री धनेश पटीला, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष विपिन यादव, जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, कुलबीर छबड़ा,रमेश डाकलिया, पदम कोटारी, राहुल तिवारी, पंकज बंधों, हरीश भंडारी, टीकेश साहू, जितेन्द्र सिंह भाटिया, पंचराम चंदेल, नरेश उइके, प्रताप धावड़े, धर्मेंद्र साहू, मतीन खान, दशरथ,फत्तू वर्मा ,पारस टाडेकर,भगवती वर्मा, विश्राम वर्मा, संजय यादव,गनपत रजत, नरेश करसे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इससे स्पष्ट होता है कि जनता अब अपने हक की आवाज़ उठाने के लिए एकजुट हो रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.