भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
भटगांव सारंगढ़ बिलाईगढ।
थाना भटगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मधुबनकला नाला के पास छापामार कार्रवाई की।
सूचना के आधार पर ग्राम गिरवानी सांवरिया डेरा निवासी अजय गोंड (34 वर्ष) को अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना भटगांव के स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जिसमें आरक्षक मोहन बजाज, खेलावन बघेल, राहुल खूंटे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.