अष्टमी पर हवन-पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन, जोशी परिवार ने की मां दुर्गा की आराधना।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्रृद्धा एवं आस्था के महापर्व चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर प्रांगण में अष्टमी तिथि के दिन जोशी परिवार द्वारा विधि -विधान से हवन -पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया।
इस चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में मां दुर्गा की अखंड ज्योति कलश की स्थापना कराई गई , अष्टमी के दिन पंडित नरेन्द्र जी द्वारा के द्वारा विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया, धार्मिक वातावरण में मंत्रोच्चार के साथ हवन में परिवारजन एवं क्षेत्र वासियों ने आहूति देकर सुख समृद्धि की कामना की।
हवन के पश्चात कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें उपहार भेंट देकर विदा किया गया।इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। पूजन में शामिल रहे श्री नरेश -निर्मला जोशी,पी.जोशी-नगीना जोशी,हितेश- प्रिती जोशी, हिमांशु -कंचन जोशी,अजय-सीमा सोनी,अलका गुप्ता, श्रिया सोनी, शिवांश, प्रियांशी सहित अन्य श्रृद्धालु उपस्थित रहे। श्री नरेश जोशी ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा आराधना संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए की गई है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.