Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 17, 2026

भांसी बंगाली कैम्प मे स्थित हरिचंद गुरुचंद मंदिर में श्री हरिचंद जी की 241 वा जन्मोत्सव केअवसर पर मेले का भव्य आयोजन किया गया

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़


दिनांक =17/03/2025


स्थान =भांसी


संवाददाता =असीम पाल


भांसी बंगाली कैम्प मे स्थित हरिचंद गुरुचंद मंदिर में श्री हरिचंद जी की 241 वा जन्मोत्सव केअवसर पर मेले का भव्य आयोजन किया गया



भाँसी में हरिचंद गुरुचंद मंदिर में श्री हरिचंद जी क़े 214 तम् जन्मोत्सव के अवसर पर मेले का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


भाँसी स्थित हरिचंद गुरुचंद मंदिर में इस वर्ष मेले का आयोजन अत्यंत भव्य और आकर्षक रूप में किया गया। इस अवसर पर पूर्ण ब्रह्म श्री हरिचंद ठाकुर जी का 214वां उत्तम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


मेले की शुरुआत 16 मार्च की सुबह श्री श्री ठाकुर स्नान से हुई। इसके पश्चात बंगिय समाज एवं ग्रामीण महिलाओं द्वारा गंगावरण की रस्म अदा की गई। गंगावरण के बाद हरि लीला अमृत पाठ, हरी कीर्तन तथा श्री हरिचंद ठाकुर जी पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया।


रात्रि 8 बजे से बचेली, किरंदुल, दंतेवाड़ा, गीदम, पालनार, कटेकल्याण, मलखानगिरी और पखांजूर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पारंपरिक वाद्य  ढाक और कांस के साथ दलों का आगमन शुरू हुआ। इसके बाद पूरी रात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।


17 मार्च की सुबह प्रभात संगीत एवं नगर कीर्तन निकाला गया। इसके साथ ही प्रसाद वितरण, वारूणी स्नान, शांति सभा और महा मेले का आयोजन किया गया। दोपहर में विशाल महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में पुनः हरी भजन का आयोजन हुआ।


बाहर से आए सभी दलों के लिए रात्रि भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित, भव्य और सफल रहा, जिसने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad