Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 17, 2026

कलेक्टर डॉ कन्नौजे द्वारा मिलरों को समय सीमा में धान उठाव को पूर्ण करने के निर्देश..

 कलेक्टर डॉ कन्नौजे द्वारा मिलरों को समय सीमा में  धान उठाव को पूर्ण करने के निर्देश..



सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में जिले के प्रगतिरत विकास कार्यों का समीक्षा किया। उन्होंने जिले के सभी कॉलेज, आईटीआई, हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि वे सभी युवाओं को अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।कलेक्टर ने बेमौसम बारिश से धान के नुकसान की रोकथाम के लिए सहकारिता विभाग के अधीन सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि धान उपार्जन केंद्र में उठाव के लिए बचे धान का रखरखाव प्लास्टिक कवर आदि से ढकने का पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही  सभी राइस मिलरों को समितियो से समय सीमा में धान का उठाव करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बच्चों और नागरिकों के रक्षा के लिए जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी राशन दुकानों को खाली सरकारी भवन या सामुदायिक भवन में संचालित करने के निर्देश दिए, वहीं महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्माणाधीन भवनों का मुआयना कर उसके गुणवत्ता को जाँच करने और गर्मी तक पूर्ण करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले के गर्मी के पहले पेयजल विहीन क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही जल आवर्धन और जल प्रदाय योजना के तहत बरमकेला सरिया में नवीन कनेक्शन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल संरक्षण अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय जल संगवारी महा अभियान 20 मार्च को किया जाएगा। जिले के गांव और शहर में लगभग 10 हजार सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया जाएगा। डॉ संजय कन्नौजे ने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को उनके विभाग के लिए निर्मित भवन को हैंड ओवर लेने के निर्देश दिए, वहीं कार्य में कमी होने पर संबंधित ठेकेदार या सरपंच को पूरा करने के निर्देश दिए वहीं आनाकानी करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने और सरपंच से कुर्की करने के निर्देश दिए।पीलिया से बचाव के लिए कलेक्टर ने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां का पाइप टूटा या छेद है उसे मरम्मत तत्काल करे। साथ ही सभी सीएमओ को शहरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad