Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 18, 2026

सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे 3 स्वीपर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, ...

 सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे 3 स्वीपर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा,  ...





रायपुर : राजधानी में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है,





 जहां रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। तीनों रायपुर के सिमरन सिटी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 




रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए तीनों मजदूरों को अंदर उतारा गया था। इसी दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस की वजह से एक-एक कर तीनों की हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।




खर्च बचाने नियमों की अनदेखी का आरोप


घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मजदूरों को सेप्टिक टैंक में उतारा गया।




 अस्पताल प्रबंधन ने खर्च बचाने के लिए नियमों की अनदेखी की। प्रशिक्षित कर्मचारियों की बजाय सामान्य मजदूरों से सफाई कराई गई। अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।


दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे परिजन


जानकारों के अनुसार, सेप्टिक टैंक की सफाई बेहद जोखिम भरा काम होता है, जिसे आमतौर पर नगर निगम या प्रशिक्षित टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा किट के साथ किया जाता है। इसमें गैस डिटेक्टर, ऑक्सीजन मास्क और अन्य सुरक्षा साधनों का उपयोग अनिवार्य होता है। घटना के बाद परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। अस्पताल में तनाव का माहौल बना हुआ है।


हादसे में इनकी हुई मौत


गोविंद सेंद्रे

अनमोल मचकन

प्रशांत कुमार, तीनों सिमरन सिटी निवासी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad