राजनांदगांव
सरस्वती शिशु मंदिर मुसरा से 4 छात्राओं का नवोदय में चयन
डोंगरगढ़ ब्लॉक मुसरा विगत दिवस जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें संस्था सरस्वती शिशु मंदिर मुसरा से चार बहनों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के लिए हुआ है। इस विद्यालय से सत्र 2004 से अब तक इस विद्यालय से भैया बहन चयनित हो रहे हैं। सत्र 2025- 26 चयन परीक्षा में बहन शीतल पटेल, नामिका पैकरा, पल्लवी साहू, आराध्या सहारे का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ हेतु चयन हुआ है। सरस्वती शिक्षा समिति मुसरा के अध्यक्ष श्री योगदास साहू,व्यवस्थापक श्री होमलाल वर्मा, कोषाध्यक्ष मोतीलाल सिन्हा,सह सचिव श्री दानेश्वर लिल्हारे प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटेल,भागवत पटेल,अखिलेश वैष्णव,भूखन वर्मा,पारथ बंजारे,विद्या वैष्णव,संतोषी विश्वकर्मा,प्रतिभा पटेल, भानेश्वरी, डोमेश्वरी,निधि, केसरी साहू ने चयनित बहनों बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.