वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद (जोन अध्यक्ष) का जन्मदिन उत्साह के मनाया गया
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -वार्ड क्रमांक 44 स्वामी विवेकानंद ( सदर बाजार) वार्ड के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आनंद समाज वाचनालय ,
कंकाली पारा में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर महापौर श्रीमति मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधियों,
भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में शामिल हुए संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष निगम आपूर्ति विभाग, बजरंग खंडेलवाल, सतीश जैन ,कलीराम साहू,राजेश कुरंजेकर, अशोक पाण्डेय, सुमीत शर्मा, सहित बडी़ संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने पार्षद मुरली शर्मा के स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.