Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 14, 2026

उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, उपमुख्यमंत्री श्री साव ने 5 करोड़ देने की घोषणा की, श्री साव ने 55 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन21.40 करोड़ के नये कार्यों की घोषणा की ।

 उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, उपमुख्यमंत्री श्री साव ने 5 करोड़ देने की घोषणा की,



 श्री साव ने 55 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन21.40 करोड़ के नये कार्यों की घोषणा की ।          


       सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।  रायपुर-उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव ने बीरगांव नगर निगम में 55 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। 




उन्होंने बीरगांव में आयोजित कार्यक्रम में 21 करोड़ 40 लाख रूपए के नए कार्यों की घोषणा की श्री साव ने  नागरिक सेवाओं को आसान और सुलभ बनाने बीरगांव नगर निगम के व्हाट्सएप चैटबांट सेवा का शुभारंभ किया। 




उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीरगांव नगर निगम को आज 55 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात मिली है। जनप्रतिनिधियों की जागरूकता और सरकार की प्रतिबद्धता से ही विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि बंजारी मंदिर चौक से बस स्टैंड होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 7 करोड़ 40 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जल्दी ही यह कार्य शुरू होगा। श्री साव ने उरकुरा में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए 5 करोड़ रुपए, सड़क और नाली निर्माण के लिए 2-2 करोड़ रुपए तथा बीरगांव में अन्य विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।



श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दो वर्षों में 2500 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन के साथ तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। हमने ही बीरगांव को नगर निगम बनाया है और हम ही इसे संवारने का काम भी कर रहे है। बीरगांव नगर निगम के सभापति  कृपा राम निषाद, नेता प्रतिपक्ष  ओमप्रकाश साहू,  योगेश साहू और  भागीरथी साहू के साथ एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहे । 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad