कोलंबिया।
पेरू बॉर्डर के पास कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश, 66 सैनिकों की मौत
विमान में 110 सैनिक सवार थे
कोलंबिया का एक सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया है. जानकारी के मुताबिक, विमान में 110 सैनिक सवार थे. हादसे के बाद मलबे से करीब 57 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है. कोलंबिया के राष्ट्रपति Gustavo Petro ने इस घटना पर चिंता जताई है.
कोलंबिया का एक सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया. (
कोलंबिया के सुदूर दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद 110 सैनिकों को ले जा रहा एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान से जुड़ा है. मंगलवार को आई ताजा जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है.
आपको बता दें कि सोमवार को सैनिकों को ले जाते समय यह विमान पेरू की सीमा के पास स्थित पुएर्तो लेगुज़ामो कस्बे के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.
ब्यूरो रिपोर्ट CNI NEWS


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.