मासूम से बेरहमी पर भड़का साहू समाज: जिला साहू संघ ने की बच्चे से मुलाकात, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग*
अडानी सीमेंट कंपनी रवान में कार्यरत सुरक्षा गार्ड ने एक 12 साल के मासूम बालक को उठाकर जमीन पर पटककर बेरहमी ढंग से मारपीट किया है। इसके पश्चात कंपनी के कुछ एजेंटों द्वारा पीड़ित परिवार पर एफआईआर दर्ज नहीं कराने दबाव बनाया गया और डराया धमकाया गया।
इस गंभीर विषय को लेकर जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में साहू समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में पीड़ित परिजन, एवं घायल बच्चे से मुलाकात किये। साथ ही आरोपी सुरक्षा गार्ड एवं दबाव बनाने डराने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही जल्द ही कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
दरअसल घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। तभी दिनेश्वर साहू उम्र 12 वर्ष कंपनी परिसर में आम तोड़ रहा था, तभी कंपनी के गार्ड ने उसे पकड़कर बेरहमी से जमीन पर पटक पटक कर मार दिया है।
जिससे बच्चे के हड्डी एवं अंदरुनी अंग प्रभावित हुआ है साथ ही खरोंच एवं खून के चिन्ह भी नजर आ रहे हैं। इसके पश्चात बच्चा 24 घंटे तक बेहोश और गंभीर स्थिति में था। बालक का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। घायल बालक के माता जी और भाई कार्तिक साहू ने बताया कि घटना के बाद उपसरपंच रोहित वर्मा और प्रकाश लहरी उन्हें शिकायत दर्ज नहीं कराने की धमकी दिया गया। मोबाइल में फोन कर गाली गलौज किया गया और रिपोर्ट कराने पर ठीक नहीं होगा और बुरा अंजाम होगा करके धमकी दिया गया। हालांकि, बाद में समाज और ग्रामीण के बल से उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिला साहू संघ बलौदाबाजार के अध्यक्ष सुनील साहू ने परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर कहा कि गार्ड द्वारा बच्चे के साथ किया गया मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण है। साहू समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और परिवार के सहयोग के लिए वे सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। आरोपी गार्ड सहित डराने धमकाने और दबाव बनाने वाले व्यक्ति खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना आज हमारे साहू समाज के बालक के साथ हुई है कल किसी अन्य बच्चे के साथ होगी जो कि किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंपनी द्वारा लगातार लोगों का शोषण किया जा रहा है। कंपनी के अनैतिक रवैया से सभी लोग आहत हैं।
जिला साहू संघ संरक्षक रेवाराम साहू ने कहा कि साहू समाज परिवार के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।उन्होंने कहा कि आम तोड़ना बच्चों की एक स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है ये कोई बड़ा अपराध नहीं है। इस तरह पटक कर मारना असहनीय है। इन आरोपियों और कंपनी के एजेंट के अनैतिक मनोबल, गुंडागर्दी को रोकने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पूरा समाज साथ खड़ा है।
विधायक संदीप साहू ने भी बच्चे से की मुलाकात
इस मामले की जानकारी मिलते ही कसडोल विधायक संदीप साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्चे से मुलाकात किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक एवं एडीशनल एसपी से आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
इससे पूर्व भी एक बच्चे की जान जा चुकी
वहीं बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि उपसरपंच रोहित वर्मा द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है। वे कंपनी के एजेंट के रूप में ग्रामीणों को डराते धमकाते हैं। उनका गुंडागर्दी का रवैया बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दबाव बनाने और धमकी देने के लिए रोहित वर्मा और प्रकाश लहरी पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गांव के एक निषाद लड़के को कंपनी कर्मचारी द्वारा बेरहमी ढंग से मारपीट किया गया था। जिस वजह से दो दिन बाद लड़के की मृत्यु हो चुकी है। अब यह घटना बार बार होने लगी है जिन पर सख्ती से लगाम लगाना आवश्यक है नहीं तो कल किसी अन्य व्यक्ति की जान खतरे में आ सकती है।
इस संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, भाजपा मंडल बलौदाबाजार ग्रामीण अध्यक्ष रवि वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक साहू, जिला साहू संघ उपाध्यक्ष राजाराम साहू, संगठन सचिव सुशील साहू, धन्नू साहू, केशव साहू, राजेश साहू, मोहन साहू, खिलावन साहू, पारथमणी साहू, सहित ग्रामीण गंगादयाल, दीपक, बद्रीप्रसाद, इंदल कुमार, विरेंद्र, छोटूराम, जयंत, शिवप्रसाद, भागवत, दशरथ,कुंजराम, नारायण, पुरुषोत्तम, मनीष, तामेश्वर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। वहीं थाना सिटी कोतवाली द्वारा इस संबंध में एक गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। और मामले की जांच कर अन्य आरोपियों पर भी कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.