सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
संत समागम एवं राष्ट्रीय सम्मेलन की रूपरेखा को तैयार करने के लिए आवश्यक बैठक महासमुंद के सर्किट हाउस में हुआ।
महासमुंद सर्किट हाउस में प्रदेश पदाधिकारीगण की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस गरिमामयी बैठक में प्रदेश के मानव अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर जी, प्रदेश प्रभारी श्री सरजू तिवारी जी, प्रदेश महामंत्री श्री जगेश राय जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार जायसवाल जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री देवीचंद राठी जी, रायपुर संभाग सह प्रभारी श्री युवराज साहू जी, महासमुंद जिला उपाध्यक्ष श्री पीयूष साहू जी एवं श्री महेंद्र सिक्का जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान आगामी 31 मार्च को आयोजित होने वाले संत समागम एवं राष्ट्रीय सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि आयोजन पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न हो सके।
यह बैठक संगठन की एकता, समर्पण एवं सक्रियता का परिचायक रही, और सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर इस राष्ट्रीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.