हिंदू नववर्ष २०८३ के पावन अवसर पर भव्य बाईक रैली का आयोजन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर-ब्रह्म राष्ट एकम द्वारा सनातन हिन्दू नव वर्ष 2083 के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा (बाइक रैली) का आयोजन किया गया है,
शोभा यात्रा 19 मार्च को शाम 5:00 बजे रामदेव बाबा मंदिर फाफाडीह चौक से
प्रारंभ होगी,
रैली का मार्ग जेल रोड, शास्त्री चौक, मोती बाग चौक, महिला पुलिस थाना चौक, नगर निगम होते हुए सप्रे स्कूल, श्याम टॉकीज चौक, बुद्धेश्वर मंदिर चौक, शीतला मंदिर होते हुए महामाया मंदिर में समाप्त होगी,
प्रशासन से अनुमति प्राप्त हो चुकी है,
शासन के दिशा निर्देशानुसार रैली का मार्ग निश्चित है,
ध्वज लेकर महिला पुरुष जयकारे लगाते हुए चलेंगे,
ब्रह्म राष्ट एकम की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा सचिव लक्ष्मी नारायण लाहोटी कोषाध्यक्ष रिया तिवारी ने सभी धर्मावलंबियों से निवेदन किया है
की अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा में शामिल होवें उक्त रैली में विशेष रूप से अन्नपूर्णा शर्मा,
लक्ष्मी नारायण लाहोटी,
रिया तिवारी, मनोज पांडे, दीपिका वैष्णव, खुशबू शर्मा, सहित सैकड़ो की संख्या में सनातनी उपस्थित रहेंगे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.