सिवनी मध्यप्रदेश
नवनीत मेहरा डेहरिया समाज का नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ संपन्न
हम आपको बता दें कि नवनीत मेहरा डेहरिया समाज विगत वर्षों से समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिटाने एवं समाज को एकत्र करने का प्रयास बहुत पहले से ही चला आ रहा है
जिसमें सामाजिक नियमावली के अनुसार प्रति 3 वर्षों में विकासखंड जिला लेवल पर चुनाव का आयोजन किया जाता रहा है
इसी परंपरा में इस वर्ष भी जिस प्रकार से जिला सिवनी में कार्यकारिणी का गठन किया गया इस कार्यकारिणी को आगे बढ़ते हुए धनोरा विकासखंड में भी मेहरा डेहरिया समाज का चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया गया
जिसमें अध्यक्ष श्री अशोक डेहरिया जी एवं नवनीत डेहरिया मेहरा समाज युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री झामसिंह डेहरिया जी को सर्व सहमति से चयन किया गया और भरोसा किया गया कि इनके कार्यकाल में डेहरिया समाज को नई उन्नति की ओर अग्रसर किया जाएगा
जिसमें सभी साथियों परिवार जनों और बच्चों के द्वारा स्वागत का आयोजन संदेश लगातार ग्रुप फोन कॉल एवं मिलकर किया जा रहा है
सभी समाज के लोगों ने आशा और विश्वास किया है कि समाज में आने वाली बुराइयां त्रुटियां कठिनाइयों पर इनके माध्यम से सामाजिक हल निकालने का प्रयास किया है और इन लोगों से उम्मीद की भावना सभी समाज के लोगों ने की है इस कार्यक्रम में जिला से आए हुए समस्त पदाधिकारी का भी भरपूर सहयोग रहा।
इस अवसर पर समिति के
संरक्षक श्री संतकुमार डहेरिया जी,
अध्यक्ष श्री राजेश डहेरिया जी,
सचिव श्री विनोद डहेरिया जी,
कोषाध्यक्ष श्री जी.एस. चिरोंजे जी,
कार्यकारी अध्यक्ष श्री श्यामलाल डहेरिया जी,
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अशोक डहेरिया जी,
युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष श्री दुर्गेश डहेरिया जी,
रोजगार एवं उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री संतोष डहेरिया जी,
सहसचिव श्री मनोहर डहेरिया जी
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में धनौरा ब्लॉक के
वरिष्ठ आदरणीय ददुआ डहेरिया जी अमोली भूतपूर्व अध्यक्ष
आदरणीय लखन बेलिया जी
संरक्षक आदरणीय धनेसरी डहेरिया जी
भूतपूर्व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष घनश्याम डहेरिया जी एवं धनोरा ब्लॉक के
100–150 से अधिक समाजजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से
श्री अशोक डहेरिया जी को धनौरा ब्लॉक अध्यक्ष
श्री रविशंकर डहेरिया जी को उपाध्यक्ष
श्री राकेश कुमार डहेरिया जी को सचिव
श्री हीरालाल डहेरिया जी को कोषाध्यक्ष
के पद पर नियुक किया गया
इसी कड़ी में युवा प्रकोष्ठ में
श्री झाम सिंह डहेरिया जी को युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष
श्री छबिलाल डहेरिया जी को सचिव
श्री सुनील डहेरिया जी को उपाध्यक्ष
श्री दिनेश डहेरिया जी को कोषाध्यक्ष
के पद नियुक्त किया गया।
जिला युवा प्रकोष्ठ में श्री संदीप डहेरिया जी को जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ
के लिए नियुक्त किया गया
आप सभी पदाधिकारियों को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आशा है कि आपके नेतृत्व में समाज संगठन और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रगतिशील बनेगा।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.