चांपा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति घोषित अनिल खूंटे बने वार्ड उपाध्यक्ष
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए चांपा मंडल में अनुसूचित जाति मोर्चा की नई
कार्यसमिति की घोषणा की गई है।
यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनम जांगडे तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगडे के मार्गदर्शन में की गई।
अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाटले के निर्देशानुसार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत की अनुशंसा पर मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रांत बघेल द्वारा मंडल कार्यसमिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
इस क्रम में अनिल खूंटे को अनुसूचित जाति मोर्चा का वार्ड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। संगठन ने सभी से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.