Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 11, 2026

आईजी दीपक झा ने किया जशपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण

 आईजी दीपक झा ने किया जशपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जशपुर - पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक झा द्वारा आज जशपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर पहुंचकर भव्य परेड की सलामी ली तथा पुलिस बल के अनुशासन , वेश-भूषा और कार्यप्रणाली का बारिकी से निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट वेश-भूषा एवं अनुशासन का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी दीपक झा ने रक्षित केंद्र में उपलब्ध शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया तथा वाहनों के उचित रख-रखाव और नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने रक्षित केंद्र की विभिन्न शाखाओं जैसे वाहन शाखा , कैश शाखा , स्टोर शाखा तथा पुलिस कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाये रखने के निर्देश दिये। इसके पश्चात आयोजित पुलिस दरबार में आईजी दीपक झा ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्यायें सुनीं और कई समस्याओं के निराकरण के लिये मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हमेशा अनुशासन , ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिये। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को उत्तम गणवेश में रहकर सख्त अनुशासन का पालन करना चाहिये। वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुये उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कंप्यूटर की अनिवार्य जानकारी रखने की सलाह दी , ताकि आधुनिक पुलिसिंग और कार्यालयीन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित किया जा सके। आईजी दीपक झा ने पुलिस बल को नशे से दूर रहने और भ्रष्टाचार से बचने की सख्त समझाइश दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच एक ईमानदार और जिम्मेदार संस्था के रूप में बनी रहनी चाहिये। यदि किसी भी आपराधिक गतिविधि में पुलिस के किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है , तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस महानिरीक्षक ने सिटी कोतवाली जशपुर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर का भी जायजा लिया और कार्यालयीन कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के लिये संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाये रखना अत्यंत आवश्यक है , ताकि पुलिस व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पटनवार , एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा , एसडीओपी कुनकुरी विनोद मण्डावी , एसडीओपी पत्थलगांव डाॅं. ध्रुवेश जायसवाल , उप पुलिस अधीक्षक कुंजराम चौहान , उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क. भावेश समरथ , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशा तिर्की , रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे , थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मोरध्वज देशमुख सहित समस्त थाना/चौकी के प्रभारी एवं आईजी स्टेनो मो. रियाज खान , रीडर रेमशलाल साहू उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad