शीतला अष्टमी पूजन- आज मां शीतला की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - आज देश भर शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला की विशेष पूजा की जा रही है ।
यह तिथि देवी मां शीतला को समर्पित मानी जाती है। आज शीतला अष्टमी के दिन बासोडा़ मनाने की परंपरा है,इस दिन ठंडे भोजन का विशेष महत्व होता है।
इसी परंपरा का पालन करते हुए श्रृद्धालुओं ने एक दिन पूर्व बनाए गए भोजन देवी मां को अर्पित कर आशीर्वाद लिया । आज डंगनिया स्थित शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रृद्धा के साथ विधिवत पूजन कर मां शीतला से अपनी और परिवार के आरोग्यता का आशीर्वाद लिया ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.