विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,छत्तीसगढ़ की ईकाई का गठन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - विप्र फाउंडेशन अंतराष्ट्रीय ब्राह्मणों की संस्था है,संस्था के संस्थापक श्री सुशील ओझा हैं ।
संस्था का मूलभूत उद्देश्य है, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना, सामाजिक समरसता और स्वजातीय गतिशीलता बनाए रखना । विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पुष्कर जी राजस्थान में 15 मार्च को संपन्न हुई, जिस बैठक में श्री सत्यनारायण शर्मा को विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक, श्री श्याम शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री प्रद्युमन सारस्वत को राष्ट्रीय सचिव,श्री कचरुप्रसाद शर्मा , श्री चरण शर्मा ,श्री दीपक शर्मा , रायगढ़ ब्राह्मण समाज के श्री रामचंद्र शर्मा एवं खरसिया ब्राह्मण समाज के श्री सुनील शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्री प्रहलाद मिश्रा को प्रदेशाध्यक्ष एवं श्री प्रितीश शर्मा को संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश मनोनीत किया गया है। प्रदेश ईकाई के गठन पर सभी विप्रजनों ने हर्ष जताया है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.