Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 18, 2026

तामासिवनी में आयोजित होगा दो-दिवसीय भव्य श्री राम नवमी महोत्सव: शोभा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

रायपुर छत्तीसगढ़।


तामासिवनी में आयोजित होगा दो-दिवसीय भव्य श्री राम नवमी महोत्सव: शोभा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम




सर्व हिन्दू समाज तामासिवनी क्षेत्रवासी एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष हिन्दू नववर्ष एवं श्री राम नवमी के पावन अवसर पर दो-दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है आगामी 27 और 28 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले इस उत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जाएगी

​कार्यक्रम में ​प्रथम दिवस (27 मार्च 2026) महोत्सव के पहले दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी इस दौरान पूरे क्षेत्र को भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा और भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु जय श्री राम के जयघोष के साथ शामिल होंगे ​द्वितीय दिवस (28 मार्च 2026) महोत्सव के दूसरे दिन शाम को सांस्कृतिक एवं भक्ति संगीत का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य आकर्षण​ जय माँ शारदा बिटिया सुआ नृत्य तामासिवनी सुप्रसिद्ध गायिका कु. हीरा साहू जी के स्वर में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुआ नृत्य प्रस्तुति होगी और रात्रिकालीन कार्यक्रम में

कब ते निकलबे रे चंदा के गायक​ सुप्रसिद्ध नाइट स्टार गायक श्री अनुराग शर्मा जी द्वारा भक्ति एवं सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी ​आयोजकों का संदेश आयोजक समिति सर्व हिन्दू समाज तामासिवनी ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों और ग्रामवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महोत्सव को सफल बनाएँ और भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें

​करने वाला राम और कराने वाला राम  इसी भावना के साथ समस्त ग्रामवासी इस भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad