सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गई विदाई
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - जिला पुलिस बल दुर्ग में सेवारत तीन अधिकारी/कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक छन्नूलाल कंवर , सहायक उप निरीक्षक बुजुराम वर्मा और प्रधान आरक्षक अशोक कुमार बांधे लगभग 41 वर्षों की दीर्घ सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विधिवत विदाई दी गई। यह विदाई समारोह पुलिस अधीक्षक के द्वारा आयोजित किया गया , जिसमें सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस विभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके दीर्घ सेवा काल की सराहना करते हुये उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी गईं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.