ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
दिनांक =31/03/2026
स्थान =दंतेवाड़ा
संवाददाता =असीम पाल
एनएमडीसी की मनमानी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चेक पोस्ट पर सैकड़ों लोग धरने पर बैठे
बचेली क्षेत्र में आज 31 तारीख को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब अपने पारंपरिक सीमा पूजा के लिए जा रहे ग्रामीणों को एनएमडीसी प्रशासन ने चेकपोस्ट पर ही रोक दिया। यह पूजा 2006 के कानून (FRA/CFR) के तहत हर साल की जाती है, जिसके लिए ग्रामीण वर्षों से प्रशासन से सहयोग की मांग करते आ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार भी उन्होंने पहले से बस उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन एनएमडीसी प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। मजबूर होकर ग्रामीणों ने नगर पालिका और एसडीएम को पत्र लिखकर अपने निजी वाहनों से खनन क्षेत्र जाने का निर्णय लिया।
सभी जरूरी दस्तावेज साथ होने के बावजूद रोका गया प्रवेश
जब ग्रामीण पूरी तैयारी और वैध दस्तावेजों के साथ चेकपोस्ट पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने से साफ मना कर दिया गया। इस फैसले से नाराज होकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी धरने में शामिल
देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण—जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे—चेकपोस्ट पर ही धरने पर बैठ गए। माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई।
आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा
स्थिति बिगड़ती देख एनएमडीसी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। काफी देर तक चले समझाइश के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कल सुबह 6 से 7 बजे के बीच ग्रामीणों को पूजा के लिए जाने की अनुमति दी जाएगी।
बड़ा सवाल
जब कानून के तहत ग्रामीणों को अपने धार्मिक और पारंपरिक अधिकार मिले हुए हैं, तो फिर हर साल उन्हें इस तरह संघर्ष क्यों करना पड़ता है? क्या प्रशासन जानबूझकर ग्रामीणों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है?
ग्रामीणों की चेतावनी
ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अगर आगे भी इस तरह की रोकटोक जारी रही, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
यह मामला सिर्फ पूजा का नहीं, बल्कि अधिकार और सम्मान का बन चुका है। अब देखना होगा कि प्रशासन अपने वादे पर कितना खरा उतरता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.