लाफिंग खुर्द मे तीन दिवसीय आयोजित श्री राम कथा, समापन कार्यक्रम में पहुंचे : अशवंत तुषार साहू
महासमुंद : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाफिंग खुद में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती व तीन दिवसीय श्री राम कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुआ। जिसमे अतिथी रहे राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू । आयोजन सामिति के तत्वाधान में फूल माला, चंदन,गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया
तुषार साहू ने कहा भगवान श्री राम के बारे में महर्षि वाल्मीकि द्वारा अनेक कथाएं लिखी गई हैं। वाल्मीकि के अलावा प्रसिद्ध महाकवि तुलसीदास ने भी श्री राम के महत्व को लोगों को समझाया है। भगवान राम ने कई ऐसे महान कार्य किए हैं जिसने हिन्दू धर्म को एक गौरवमयी इतिहास प्रदान किया है।
भगवान विष्णु ने राम बनकर असुरों का संहार करने के लिए पृथ्वी पर जन्म लिया। भगवान श्री राम ने मातृ−पितृ भक्ति के चलते अपने पिता राजा दशरथ के एक आदेश पर 14 वर्ष तक वनवास काटा। नैतिकता, वीरता, कर्तव्यपरायणता के जो उदाहरण भगवान राम ने प्रस्तुत किए वह बाद में मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक बन गए
साथ में प्रमुख रूप से सरपंच जानकी साहू , पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष सुन्दर लाल साहू,योगेश साहू,राजू चंद्राकर,संतोष साहू, भागी साहू ग्रामीण जन उपस्थित रहे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.