सिमगा में सेवा भाव से मनाया गया विधायक का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
भाटापारा के लोकप्रिय विधायक इन्द्र साव का जन्मदिन सिमगा नगर में कांग्रेस जनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित कर सेवा भाव के साथ मनाया गया।
इस दौरान मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
इसी अवसर पर विधायक इन्द्र साव रायपुर विधानसभा सत्र में भाग लेने जाते समय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
विधायक इन्द्र साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “यह आप सभी का प्रेम, स्नेह और विश्वास ही है, जो मुझे निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही क्षेत्र के विकास का आधार है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें।
विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया ने विधायक इन्द्र साव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हिरेंद्र कोसले, पार्षद परदेशी सोनकर, गोलू पाटकर, सुनीता यादव, दशरथ चंद्राकर, जनपद प्रतिनिधि चन्द्र शेखर साहू,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गौरी भृगु, विमलेश्वरी ध्रुव, नारद सोनकर, पीरु अली, अशोक देवांगन, लाला वर्मा, ललित देवांगन, दीनबंधु शर्मा, संजय कोसले, शत्रुघ्न मार्कंडेय,आगेश जांगड़े, शशांक तिवारी, सतीश देवांगन, राजेश वर्मा, शंकर यादव, अनमोल शुक्ला, दिनेश गायकवाड सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.