मंडला मध्यप्रदेश।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन सम्पन्न
पहल महिला आजीविका संकुल स्तरीय परिसंघ अंजनिया के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन किया गया जिसमें पहल सी एल एफ की वार्षिक वित्तीय जानकारी प्राप्ति भुगतान आय- व्यय वार्षिक बजट कार्य योजना की जानकारी उपस्थित
सभी दीदियों के समक्ष में वाचन किया गया यह कार्यक्रम में पहल सी एल एफ में सम्मिलित 36 ग्राम संगठनों के पदाधिकारी एवं स्व सहायता समूह की दीदियां और विभागीय कर्मचारी जन प्रतिनिधि एवं ग्राम की गणमान्य जन की उपस्थिति में कार्यक्रम संचालन किया गया
कार्यक्रम में हमारी स्व सहायता समूह की दीदियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें दीदियों ने अपनी -अपनी प्रतिभा के माध्यम से आज की नई पीढ़ी को संदेश दिया गया कि नशा मुक्ति घरेलू हिंसा हेलमेट का उपयोग बिना नशा किये गाड़ी चलाना स्वच्छ भारत मिशन नव साक्षर अभियान पर स्व सहायता समूह की नीतू झारिया दीदी पंडवानी गायिका के द्वारा अपनी पंडवानी गीत के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया जिसमें हेलमेट का उपयोग नशा मुक्ति ,पारिवारिक सुरक्षा, नीतू झारिया दीदी की पहचान समूह से है दीदी जब स्व सहायता समूह में जुड़ी और समूह में जुड़कर अपनी एक अलग पहचान बनाई दीदी एक साधारण सी महिला भी है जो खेती किसानी भी करती है, अपने गीत के माध्यम से पूरे महाभारत की गूंज सुनाई देती है आज गांव से लेकर पूरे दुनिया में उनकी आवाज सुनाई दे रहा है इस सफर को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ट्राईबल न्यूज़ इंदौर के द्वारा बनाया गया जो जल्द ही प्रसारित होने वाली है साथ ही वर्ष 2025 - 26 में मिशन के लक्ष्यों की पूर्ति में विशेष प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट ग्राम संगठन ,उत्कृष्ट स्व सहायता समूह, बैंक सखी ,बी सी सखी सक्रिय सी आर पी, समूह बीके, व्ही ओ बीके, एरिया कॉर्डिनेटर, पत्रकार, को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत बिछिया की अध्यक्ष श्रीमती सकुना उईके जी , जनपद सदस्य श्री महेंद्र पटेल जी , जिला प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण NRLM मंडला श्रीमती ममता अर्शिया, जिला प्रबंधक MED श्रीमती अंकिता मरावी,ब्लॉक प्रबंधक NRLM बिछिया शाहीन परवीन खान ,ABM श्री संजीव तिग्गा जी, मंच संचालन श्रीमती सलमा बेगम जी एवं समस्त ग्राम संगठन की अध्यक्ष उपस्थित हुए कार्यक्रम पहल CLF अंजनिया की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमकली मरावी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ
CNI NEWS अंजनिया मंडला मध्यप्रदेश से विपिन झारिया की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.