Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 15, 2026

बैरसिया खुलासा जगत संदीप रैकवार जनरल हॉस्पिटल के गार्ड साहब रामचरण मालवीय ने दिया कलयुग में ईमानदारी का परिचय

 बैरसिया खुलासा जगत संदीप रैकवार 



जनरल हॉस्पिटल के गार्ड साहब रामचरण मालवीय ने दिया कलयुग में ईमानदारी का परिचय 


बैरसिया भोपाल मध्यप्रदेश। जहां आज कलयुग का समय चल रहा है, चारों तरफ विश्वयुद्ध की स्थिति बनी हुई है। जहां कई लोग बेईमानी से अपना खजाना भरने में लगे हुए हैं। वहीं जनरल हॉस्पिटल के कर्मचारी, बसई निवासी रामचरण मालवीय गार्ड साहब को उनके खेत पर जाते हुए, रोड के पास खिड़ियां नदी के किनारे, झाड़ियों में कुछ चमकदार वस्तु दिखाई दी। उन्होंने पास में जाकर देखा कि एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ है। रामचरण ने मोबाइल उठाया और फोन चालू किया।उसकी आसान तरीके से "लोक" भी खुल रही थी, मोबाइल पूर्ण रूप से अनलॉक होने के बाद भी,,अपने नाम की मर्यादा रखते हुए तुरंत ही उस कीमती मोबाइल को बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सेन को सौंप दिया। थाना प्रभारी को पूरी घटना का विवरण दिया। वहीं दूसरी ओर मोबाइल के मलिक ने उनको हृदय से धन्यवाद देते हुए पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया, सभी को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया। साथ ही साथ थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने इस नेक काम को करने के लिए रामचरण को प्रोत्साहित किया और सभी को संदेश दिया कि हम अपनी ईमानदारी का परिचय ऐसे ही देते रहें तो, हमारे मानव जाति का कल्याण सदैव होता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad