छत्तीसगढ़ लोधी समाज का बड़ा आयोजन, 22 मार्च को कबीरधाम के सेमरिया में प्रदेश स्तरीय वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस
अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी ने समाजजनों से की अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डोंगरगढ़
कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ लोधी समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी का प्रदेश स्तरीय बलिदान दिवस कार्यक्रम 22 मार्च 2026 को कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, गृह मंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय,विधायक भावना बोहरा, विधायक यशोदा वर्मा अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 20 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, सर्किलों एवं ग्राम स्तर पर भी अपने-अपने क्षेत्र में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी का बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही समाज के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 20 मार्च से 31 मार्च तक प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर बलिदान दिवस मनाने पर सहमति व्यक्त की, ताकि समाज के इतिहास, गौरव और वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी के शौर्य एवं बलिदान को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाया जा सके।
बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा प्रदेश भर से समाजजनों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी ने प्रदेश के सभी समाजजनों से अपील करते हुए कहा है कि 22 मार्च को कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय बलिदान दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, संगठन मंत्री जीवन कौशिक, अंकेक्षक विमल पटेल, संरक्षक किशोर वर्मा, पीला राम जी,रामफल जी युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिगौर, महिला प्रदेश अध्यक्ष दशमत जंघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश लोधी, प्रदेश प्रचार सचिव भगवती वर्मा,श्रावण कौशिक,चैन दास जंघेल,कवर्धा जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक,उत्तम जंघेल, गोवेद पटेल,मनहरण कौशिक, दुर्जन जंघेल, ईश्वरी वर्मा, दीपक जंघेल, राघवेन्द्र वर्मा, आनंद कौशिक, रूपेश कौशिक आदि बड़ी संख्या में प्रदेश जिला सर्किल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.