Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 14, 2026

अंगना म शिक्षा जिला स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों की माताओं को मिला 'स्मार्ट माता' का सम्मान

 अंगना म शिक्षा



 जिला स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों की माताओं को मिला 'स्मार्ट माता' का सम्मान 

जिला- खैरागढ़-छुईखदान- गंडई में दिनांक 12/03/2026 को

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना 'अंगना म शिक्षा' के तहत जिला के छुईखदान ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 01  में एक  जिला स्तरीय अंगना म शिक्षा कार्यक्रम और FLN मेले का आयोजन किया गया। 



इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत केसीजी आदरणीय श्री प्रेम  कुमार पटेल सर,  जिला शिक्षा अधिकारी,आदरणीय श्री लालजी द्विवेदी सर , आदरणीय श्री आत्मा राम साहू सर  एवं श्री श्रीश कुमार पाण्डेय सर,जिला नोडल अधिकारी,समग्र शिक्षा,




आदरणीय श्री गिरेंद्र सुधाकर सर विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान,DPMU सुश्री दीपिका चंद्रवंशी , श्री मोरध्वज देवांगन सर जिला , श्री दुष्यंत शर्मा (बीआरसी ) छुईखदान,श्री सुजीत चौहान (बीआरसी) खैरागढ़ उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की मुख्य बातें:


कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय सीईओ  एवं डीईओ सर जी द्वारा मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मेले में विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ बच्चों के सीखने की प्रक्रियाओं जैसे—रंग पहचान, गिनती, संतुलन और भाषा विकास की गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।

 * अधिकारियों का मार्गदर्शन: जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि "बच्चे की पहली गुरु माँ होती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को इतना सक्षम बनाना है कि वे खेल-खेल में ही बच्चों की नींव मजबूत कर सकें।"

 * प्रशासनिक सहयोग: सीईओ जिला पंचायत ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला के दोनों डीआरजी श्रीमती शिवांगी पसीने एवं श्रीमती भुनेश्वरी लहरे ने समुदाय और स्कूल के बीच यह समन्वय ,शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने 'स्मार्ट माताओं' के योगदान को अनुकरणीय बताया 

 * सक्रिय सहभागिता: जिले के सभी BRC और बीईओ ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और आगामी सत्र के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 'स्मार्ट माताओं' और डीआरजी , बीआरजी  को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित माताओं ने फीडबैक देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे घर के सामानों (बर्तन, फल, सब्जी) का उपयोग करके भी बच्चों को पढ़ा पा रही हैं।

निष्कर्ष: यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के शैक्षणिक सुधार के लिए बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं के सशक्तिकरण के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में डीआरजी केसीजी से श्रीमती शिवांगी पसीने, श्रीमती भुनेश्वरी लहरे, बीआरजी छुईखदान से विद्या चंद्राकर, जया परिहार, कंचन देशमुख, लक्ष्मी निर्मलकर, दीपक सोनवाने, सूकतीन मरकाम मैम,बीआरजी खैरागढ़ से शाहिदा खान, सुनीता ठाकुर, सुमन लौतरे, खुमेश्वरी साहू, कुसुमलता धुर्वे, मनीषा कन्नौजे, शिक्षक गण,स्मार्ट माताएं, एवं बच्चे उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad