एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा गया और पत्रकार के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जाँच हो
बीजापुर:- दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ जिला ईकाई द्वारा एस डी एम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंप पत्रकार कर रौनक शिव हरे व उनके परिवार के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की गयी।
ज्ञापन में बताया गया कि 6 मार्च को दन्तेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र निवासरत पत्रकार रौनक शिव हरे के घर के सामने एक ट्रेक्टर चालक द्वारा उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी गई और साथ ही उनके पिता व दो वर्षीय बच्ची को भी ट्रैक्टर द्वारा कुचलने का प्रयास किया गया।
घटना के पत्रकार द्वारा गीदम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन आरोप है थाना प्रभारी ने शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टा ट्रैक्टर चालक व उनके साथियों के दबाव में आकर पत्रकार व उनके पिता के खिलाफ एससी व एसटी सहित सभी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
पत्रकार संघ का कहना हैकि बिना समुचित जांच करे पत्रकार को जेल भेज दिया गया जो न्यायोचित नहीं है।
उपलब्ध तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर लगाये गये आरोप प्रथमा दृष्टया अनुचित प्रतीत होते है।
इस कार्यवाही से पत्रकार समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त हैऔर न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है।
पत्रकार संघ ने प्रशासन से मांग की है पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच जांच कर दोषी अधिकारियों एवं व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
ज्ञापन सौंपते समय पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.