महतारी वंदन योजना के नाम पर हो रहा लाखों रूपये का भृष्टाचार
प्रति महिला से 100 रू लेकर ई के वाई सी किया जा रहा है
बीजापुर छत्तीसगढ़ । बीजापुर जिले के विकास खंड भोपाल पटनम के ग्राम पंचायत मददेड में भ्रष्टाचार का मामला देखने को मिला।
महतारी वंदन योजना के लिए ई के वाई सी आधार कार्ड अपडेट हो रहा रहा है कुछ महिलाओं की शिकायत के आधार पर जानकारी लेने पहुंचे पत्रकार महोदय को कुछ बातें निकल कर सामने आई कम्प्यूटर आपरेटर का कहना है कि हम लोगो को एक अन्य महिला सुपरवाइजर ने ई के वाई सी करने के लिए बुलाया गया है।
हम लोग भोपाल पटनम से यहाँ मददेड ग्राम पंचायत में आकर काम कर रहे है। जब महिला सुपरवाइजर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि महिलाओं को भोपाल पटनम जाने में परेशानी होगी । इसी वजह से मददेड ग्राम पंचायत बुला लिये है। हमें पैसा देने में कोई आपत्ति नही है
जबकि मददेड में भी CSC center यानि ग्राहक सेवा केंद्र होते हुए बाहर से बुलाने की क्या जरूरत पड़ी।
इससे साफ जाहिर होता है कि प्रति महिला 100 रू के हिसाब काफी पैसा इकट्ठा होगा और सभी लोग मिल बांटकर सरकार की योजना की धज्जियां उड़ाई जा रही है और अधिकारी लोग मौन होकर अपना हिसाब बना रहे है। महिला बाल विकास अधिकारियों से अनुरोध है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना जो महिलाओं को आत्म निर्भर बना रही है। ऐसी गरीब महिला कहाँ से 100 रू आपको कैसे दे पायेंगी। कम से कम माँ बहन बेटी को तो छोड़ दो। हमारे माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय और माननीय नरेंद्र मोदीजी का अहसान मानकर इन गरीब महिला पर दया दिखाईये। यह समाचार दिल्ली तक पहुँचा तब नौकरी संभालना मुश्किल हो जायेगा।
CNI NEWS बीजापुर छत्तीसगढ़ से जगदीश शर्मा की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.