दीप्ती गोविंद वर्मा ने दी विकास को रफ्तार, सीतापार में भूमि पूजन
बलौदाबाजार जिला जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत सीतापार में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्र की लोकप्रिय जिला पंचायत सभापति दीप्ती गोविंद वर्मा ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकार द्वारा पेयजल, विद्युत, सड़क, किसानों के लिए ट्रांसफार्मर एवं रोजगार जैसी योजनाओं को तेजी से गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के योगदान का उल्लेख करते हुए उनके विकास कार्यों की सराहना की गई। साथ ही कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों के गतिमान रहने की बात कही गई।
इस दौरान जिला पंचायत सभापति दीप्ती गोविंद वर्मा (स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास), जनपद सदस्य अंजू बबलू पटेल, सरपंच कुंती जीवराखन साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लक्ष्मण कुमार वर्मा, योगेंद्र वर्मा, लता वर्मा, पुरोहित रोहित तिवारी एवं ग्रामीण उपस्थिति रही।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.