Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 26, 2026

1010वीं जयंती पर चंदेरी हुआ भक्तिमय,विधायक ने की 5 लाख की घोषणा

 1010वीं जयंती पर चंदेरी हुआ भक्तिमय,विधायक ने की 5 लाख की घोषणा



बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चंदेरी में संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की 1010वीं जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया।

रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। विशेष रूप से “अम्बर की चांदनी” की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर गया और देर रात तक उत्साह बना रहा।

इस अवसर पर भाटापारा विधायक इंद्र साव ने ग्राम विकास के लिए किचन शेड एवं अन्य आवश्यक कार्यों हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू ने अपने संबोधन में मां कर्मा जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 1010वीं जयंती के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी और समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला महिला संगठन सचिव अनुपा साहू, सिमगा तहसील उपाध्यक्ष भुवन साहू, जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू, ग्रामीण परिक्षेत्र उपाध्यक्ष सेमलाल साहू, बीपी साहू (कार्यकारिणी सदस्य), पारथमनी साहू (पूर्व कार्यकारिणी सदस्य), खिलावन साहू (भारसेला परिक्षेत्र अध्यक्ष), ओंकार साहू (सिमगा तहसील मीडिया प्रभारी), दिनेश साहू, केवल साहू, रोशन साहू, वासु साहू, विक्की ठाकुर, बिसाली साहू, दुर्गा प्रसाद साहू, भेखराम साहू, छबि साहू, रामनारायण साहू, धर्मिन साहू, डिगेश्वरी साहू, गंगोत्री साहू, हिऊ साहू, आशा साहू, आनंद साहू, हिरेंद्र साहू, संतोष, तुकाराम साहू, श्यामप्रकाश साहू, नितिन साहू, यशवंत साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad