दिनेश को मिला सम्मान,समाज में हर्ष का माहौल
डोंगरगढ़ =छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद को हाल ही में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सम्मेलन में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान और सक्रिय भूमिका की सराहना की गई।
दिनेश निषाद न केवल एक जिम्मेदार पत्रकार हैं, बल्कि एक सक्रिय किसान नेता और भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके हितों के लिए आवाज बुलंद की है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिनेश निषाद जैसे कर्मठ और निष्ठावान व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके कार्यों से युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलती है। सम्मान प्राप्त करने के बाद दिनेश निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा ,सहित वरिष्ठ लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.