Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 25, 2026

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम देवान पटपर की खेल समिति को क्रिकेट किट का वितरण किया कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता को बढ़ावा

 पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम देवान पटपर की खेल समिति को क्रिकेट किट का वितरण किया



कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता को बढ़ावा


पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कूकदूर थाना अंतर्गत ग्राम देवान पटपर की खेल समिति को क्रिकेट किट का वितरण किया गया। यह पहल सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।


उल्लेखनीय है कि ग्राम देवान पटपर में शीघ्र ही क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों की सहभागिता रही थी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित किया। 


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को सही मार्गदर्शन देना भी है। खेल गतिविधियाँ युवाओं को नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक श्री घनाराम सिन्हा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad