Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 18, 2026

जनपद अध्यक्ष दौलत पाल ने नवागांव में किया 10 लाख के सीसी रोड का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

 जनपद अध्यक्ष दौलत पाल ने नवागांव में किया 10 लाख के सीसी रोड का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर



बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव में आज विकास कार्यों को नई गति देते हुए 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड का विधिवत भूमिपूजन जनपद अध्यक्ष दौलत पाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से गांव की सड़क व्यवस्था मजबूत होगी और आमजन को कीचड़ व धूल से राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे, जनपद सदस्य गोलू साहू, सरपंच नीरा धर्मेंद्र कोसले सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान आजू साहू, पत्रकार ओंकार साहू, नारायण बंजारे, कौशल, खोम, नारायण कोसले, संतोष एवं टेकराम टंडन, ललिता पाठक, नंदनी, देवकुमारी,मालिक, बुड्ढे, सुरेंद्र दिवाकर, प्यारे मनहरे, नरेश कोसले, शिवप्रसाद उपसरपंच, पत्रकार थानेश्वर साहू, लोकनाथ साहू की भी सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष दौलत पाल ने कहा कि गांवों का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सीसी रोड के निर्माण से नवागांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और गांव का स्वरूप भी बदलेगा।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इसी तरह विकास कार्यों की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad