संकल्प हास्य योग समिति डी.डी.नगर की अनुकरणीय पहल, भीषण गर्मी में राहगीरों को किया मठा वितरण।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां तेज धूप और लू से आमजन काफी परेशान है। ऐसे कठिन समय में संकल्प हास्य योग समिति की महिला सदस्यों द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए राहगीरों को मठा (शीतल पेय) वितरण किया गया। गोल चौक के करीब स्थित आमंत्रण ब्यूटी पार्लर के सामने आयोजित इस सेवा कार्य में सैकड़ों राहगीरों ने मठा पीकर राहत महसूस की,तेज गर्मी के बीच इस पहल ने न केवल लोगों को ठंडक पहुंचाई , बल्कि मानवता और सेवा का संदेश दिया। समिति की महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से वे समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना चाहती हैं। राहगीरों ने भी समिति के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की और इस कदम को प्रेरणा दायक बताया। मठा वितरण कार्यक्रम में शामिल रही। श्रीमती सरिता अग्रवाल, पुष्पा शर्मा,मीना सूद, सरिता शर्मा, ज्योति ठक्कर, अपर्णा मिश्रा, प्रेमलता मिश्रा, गायत्री दीदी, रेणुका वर्मा, नगीना जोशी, कविता अग्रवाल,मीनू दीदी एवं समिति की महिलाएं उपस्थित रहीं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.