ब्रेकिंग धुरली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़र
रिपोर्टर असीम पाल दंतेवाड़ा
धुरली में ‘हिरसुंगाल दादो हूरगुंडे यायों ना पेन करसाड़ मेला’ की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय आयोजन 13 से
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत धुरली मेला मैदान में आयोजित होने वाले पारंपरिक हिरसुंगाल दादो हूरगुंडे यायों ना पेन करसाड़ मेला को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 13 से 15 तारीख तक आयोजित इस तीन दिवसीय मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार,
13 तारीख को देवी-देवताओं का आगमन,
14 तारीख को मुख्य मेला,
15 तारीख को देवी-देवताओं की विदाई की जाएगी।
मेला को सफल बनाने के लिए गांव के युवा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मेला मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। देवी-देवताओं के विराजमान होने के लिए विशेष स्थान का निर्माण किया जा रहा है, जिसे पारंपरिक ढंग से सजाया जा रहा है।
इसके अलावा, पूरे क्षेत्र में बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे मेला का माहौल पहले से ही बन गया है। गांव-गांव में इस आयोजन को लेकर चर्चा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
यह मेला स्थानीय आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार मेला को और भी भव्य बनाने की पूरी तैयारी की गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.