देवपुरा घाट में 9 अप्रैल से भव्य रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन
खैरागढ़। (केसीजी जिला) — ग्राम साल्हेवारा से लगभग 2 किलोमीटर पहले स्थित देवपुरा घाट में 9 अप्रैल 2026 से भव्य रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 15 अप्रैल 2026 तक सात दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में व्यासपीठ पर वेद विभूषण, भागवत अलंकार, भारत गौरव पंडित मोहन नारायण शास्त्री (श्यामपुर कांपा, बेमेतरा) विराजमान रहेंगे, जिनके मुखारविंद से श्रद्धालु प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का रसपान करेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य जनकल्याण एवं विश्व कल्याण की मंगल कामना है। प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जैसे देवी-देवताओं का आवाहन, पूजन, अभिषेक एवं शिव सहस्त्रनाम अर्चना संपन्न होगी। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से पार्थिव शिवलिंग पूजन, अभिषेक एवं श्रद्धालुओं के बीच रुद्राक्ष वितरण भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा।
समस्त ग्रामवासी देवपुरा घाट द्वारा श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.