स्टेशन चौक में आज पुजारी परिवार द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -असीम शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक श्री हनुमान जी की महिमा का स्मरण करते हुए आज पुजारी परिवार द्वारा सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भगवान हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है, जो अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर जीवन में सुख, शांति और साहस प्रदान करते हैं, सुंदरकांड पाठ का श्रवण करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर भक्तगण भक्ति में डूबेंगे और हनुमान जी की कृपा प्राप्त करेंगे। सुंदरकांड के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था पुजारी परिवार द्वारा की गई है। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। स्थान-स्टेशन चौक, पोस्ट आफिस के बाजू। समय-शाम 6.30 बजे से। विनित- नत्थूलाल, कैलाश पुजारी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.