अवैध जुआ, सट्टा खिलाने वालो पर लगाम लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही
बालोद। श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन पर व एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के नेतृत्व में, थाना प्रभारी गुण्डरदेही श्री नवीन बोरकर एवं थाना स्टॉफ द्वारा थाना क्षेत्र मे अवैध जुआ, सट्टा खिलाने वालो पर लगाम लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है। दिनांक 01.04.2026 को जरिए मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम परसदा भाठापारा के
नरसिंग मनहरे, द्वारा विकास चंद्राकर के पोल्ट्री फार्म नहर पार सिरसिदा मे कागज के टुकड़ो मे अंको के सामने रकम लिखकर जुआ खेला रहा है, कि सूचना प्राप्त होने पर गवाह चेतन उर्फ राजू चंद्राकर व अमित निषाद को तलब कर मुखबीर की सुचना से अवगत कराकर कार्यावाही मे सहयोग करने धारा 179 बीएनएसएस का नोटिस तामिल कर घटनास्थल विकास चंद्राकर के पोल्ट्री फार्म नहर पार मे रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़े बाकी व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम नरसिंग मनहरे पिता मकसूदन मनहरे उम्र 43 साल साकिन परसदा थाना गुण्डरदेही बताया उक्त व्यक्ति द्वारा सटटा पटटी खिलाने के संबंध मे तलाशी सहमति व तलाशी पंचनामा तैयार बाद बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपी के कब्जे से 08 नग सटटा पटटी, 880 रूपये व एक नग डाटपेन कागज मे एक तरफ अंक साईड मे रकम लिखा को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर आरोपी नरसिंग मनहरे पिता मकसुदन मनहरे उम्र 43 साल साकिन परसदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, सउनि. खेमलाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक कमलेश रावटे, आरक्षक दमन वर्मा, पंकज तारम, यशवंत देशमुख का योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.