संजारी नवागांव में ‘अकती विवाह’ की गूंज, लोक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत संजारी नवागांव में ‘अपना समूह’ के तत्वावधान में पारंपरिक ‘अकती विवाह’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र में लोक संस्कृति की नई चेतना जगा दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होती परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजकर नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।
इस आयोजन को सफल बनाने में जनपद सदस्य श्रीमती जीत त्रिलोक कुर्रे और सरपंच दौलत साहू का विशेष योगदान रहा। ‘अपना समूह’ के अध्यक्ष लल्ली साहू एवं उपाध्यक्ष तरनी साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया गया। आयोजन में मुस्कान, रेणुका और सिद्धि ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन और पुराने रीति-रिवाजों के साथ संपन्न इस ‘अकती विवाह’ ने ग्रामीणों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान ‘अपना समूह’ के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.