ग्राम किरवई में अक्ती बिहाव की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम किरवई में आयोजित अक्ती बिहाव (पुतरी–पुतरा विवाह) समारोह में परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर ग्रामीणों ने लोक संस्कृति की झलक का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम के बच्चों द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।
इस आयोजन में उप सरपंच श्रीमती जागेश्वरी हेमलाल साहू सहित ठाकुर साहू, चोला राम, नर्सिंग साहू, डेहरा टोमन, दुर्गा साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और युवतियों—चांदनी, श्रद्धा, योगेश्वरी, शीतल, नेहा, निधि, गीतिका, डिम्पल, मेघा, हेमप्रभा, खुशबू, सोनल, चिंकी, किरण, छोटी, इसिका, लक्की, दिव्या, मीनाक्षी, सौम्या, प्रेमबाई, चित्ररेखा, बबीता, प्रमिला, नंदनी और रेवती—ने भी समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाई।
रामायण चौक में डीजे और पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ अक्ती बिहाव मनाया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने इस अनूठी परंपरा को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.