सिलबट्टे से प्रहार कर हत्या करने की आरोपिया जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - घरेलू विवाद के दौरान आवेश में आकर सिलबट्टे से हमला कर में पति की हत्या करने वाली महिला आरोपिया को छावनी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 19 अप्रैल की रात्रि में थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पारा कैम्प 02 भिलाई से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि मृतक डोमन लाल साहू एवं उसकी पत्नी हीरामणि साहू के मध्य पूर्व से घरेलू विवाद होता रहता था। इसी क्रम में 19 अप्रैल को भी दोनों के बीच विवाद हुआ , जिस दौरान आवेश में आकर आरोपी हीरामणि साहू द्वारा सिलबट्टे से अपने पति के सिर पर प्रहार किया गया , जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले में अपराध क्रमांक 248/2026 धारा 103 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना छावनी पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना छावनी की पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही रही , जिसमें थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपिया -
हीरामणि साहू
जप्त सामाग्री -
घटना में प्रयुक्त सिलबट्टा।
दुर्ग पुलिस की अपील -
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पारिवारिक या घरेलू विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में ना लें एवं विवाद का समाधान विधिक माध्यमों से करें। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.