गांजा बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के आरोपी को घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर थाना कुम्हारी पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आज थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गौठान के पास कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.700 किलोग्राम गांजा एवं नगद बिक्री रकम 12,500 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना कुम्हारी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी -
बीर देवार उम्र 21 वर्ष निवासी - देवार मोहल्ला कुम्हारी , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामाग्री -
1.700 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 85000 रुपये , नगद रकम 12500 रुपये कुल जुमला कीमती 97500 रुपये।
दुर्ग पुलिस की अपील -
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.