श्री खाटू श्याम मंदिर , समता कालोनी में हुआ भव्य संकीर्तन का आयोजन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम मंदिर परिसर समता कालोनी में दिन भर भक्तों की भारी भीड़ रही। वरूथनी एकादशी के पावन अवसर पर शाम 7 बजे से नागपुर के प्रसिद्ध भजन गायक कमलेश पांडे एवं
खुशी पांडे द्वारा अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी गई , यह भजन कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल रायपुर द्वारा आयोजित किया गया ,
भजन के दौरान श्रृद्धालु भजनों की धुन में झूमते रहे। कृष्णपक्ष की एकादशी ‘ के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। एकादशी के पावन अवसर पर बाबा का दरबार विशेष श्रृंगार के साथ सजाया गया। इस पावन अवसर पर श्रृद्धालुओं ने भगवान श्री खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.