पैसे की मांग करते हुये गाली गलौज करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर गाली गलौज करने वाले आरोपी को थाना बलौदा थाना पुलिस ने चंद घंटे में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी लव कुमार तिवारी गत दिवस 10 अप्रैल को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09 अप्रैल को पूर्वान्ह ग्यारह बजे शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जर्वे (ब) मे था , उसी समय आरोपी कृष्ण मोहन पाण्डेय अपने साथ अपने कुत्ते को लाकर अस्पताल में वजन कराने लगा व अस्पताल मे आये गर्भवती महिलाओं का फोटो खीच रहा था। जिसे प्रार्थी द्वारा समझाने पर आरोपी द्वारा शराब पीने के लिये पैसे मांग कर पैसे नही दिये जाने पर मां बहन की गंदी - गंदी गाली गलौज किया है। प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर थाना मे अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 119(1) 296 बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। ️घटना को गंभीरता से लेते हुये श्रीमति निवेदिता पाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपी कृष्ण मोहन पाण्डेय को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने पर थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा , सउनि सुनील टैगोर , आरक्षक रज्जू रात्रे , रज्जू टण्डन , रोहित साहू , सुमीत श्रीवास , संतोष रात्रे व महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शातेय का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
कृष्ण मोहन पाण्डेय उर्फ अंकु पाण्डेय पिता केशव माधव पाण्डेय उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम - जर्वे (ब), थाना - बलौदा , जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.