Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 14, 2026

“हम बहनों को सफलता की ऊंचाइयों में उड़ने के लिए पंख मिला है…”

 “हम बहनों को सफलता की ऊंचाइयों में उड़ने के लिए पंख मिला है…”



खैरागढ़ छुईखदान गंडई। जिले की सीजी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा चौबे ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” लागू करने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं राजनीतिक भागीदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम निसंदेह सराहनीय है। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को विधायिकाओं में उचित प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा, जिससे वे नीति-निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित कर सकेंगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। यह अधिनियम उसी संकल्प का प्रतीक है, जो नारी शक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

हम सभी बहनों एवं नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं तथा विश्वास जताते हैं कि उनके नेतृत्व में देश की नारी शक्ति और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad