राजनांदगांव।
राजनांदगांव में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज 5वीं योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
अतिथि सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख , पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार
राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जयंत भारती विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार महामंत्र के उच्चारण से हुआ तथा समापन विश्व मंगल कामना के साथ किया गया।
तैयारियों को दिया अंतिम रूप आज 14 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली 5वीं योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का विभाजन करते हुए सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति आयोजन में राजनांदगांव लोकसभा के लोकप्रिय सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख , पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार की विशेष उपस्थिति रहेगी, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी। नीरज बाजपेई इंटरनेशनल स्कूल, बोरी में होगा आयोजन योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, राजनांदगांव द्वारा आज 14 अप्रैल को 5वीं योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन नीरज बाजपेई इंटरनेशनल स्कूल, बोरी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों की योग प्रतिभाएं भाग लेंगी। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण लोहिया ने कहा कि आज के समय में युवाओं को मोबाइल और अन्य व्यसनों से दूर रखते हुए योग एवं खेलों से जोड़ना आवश्यक है। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को अवसर देगा, बल्कि स्वस्थ समाज और सकारात्मक वातावरण निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आयोजन समिति से खिलेंद्र भारती, हेमंत तिवारी, सचिव लक्ष्मण लोहिया, सह सचिव सौरभ खंडेलवाल, किशोर महेश्वरी, अरुण भास्कर गुप्ता सहित अन्य सदस्य दिन रात जुटे हुए हैं ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.