दिनांक : 13.04.2026
जिला विदिशा
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत विदिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई – 92.1 ग्राम ब्राउन शुगर समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, कुल ₹1.01 करोड़ का मशरूका जप्त
राजस्थान से संचालित ड्रग सप्लाई चेन का खुलासा – किंगपिन सहित पूरा नेटवर्क पकड़ाया
चार स्तरों में संगठित ड्रग सिंडिकेट ध्वस्त – लोकल डीलर से लॉजिस्टिक टीम तक सभी गिरफ्तार
PhonePe और Dead Drop से चल रहा था नशे का कारोबार – पुलिस ने डिजिटल मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
विदिशा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के अंतर्गत एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के विरुद्ध प्रभावी संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 92.01 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत ₹9,15,000), 4 वाहन (मर्सिडीज C-220 ₹75 लाख, स्विफ्ट डिजायर ₹6 लाख, मारुति अर्टिगा ₹8 लाख, सुजुकी एक्सेस ₹80 हजार) एवं नगद ₹1,020 सहित कुल ₹1 करोड़ 1 लाख का मशरूका जप्त किया गया है।
यह अभियान पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन श्री संजय तिवारी और उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में और पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में संचालित किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों को नशा सामग्री के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु टीम गठित की गई थी।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह और एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली, थाना सिविल लाइन और थाना बासौदा शहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
ड्रग सिंडिकेट की संरचना (Network Structure):
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह चार स्तरों में संगठित रूप से कार्य कर रहा था—
किंगपिन (मुख्य सप्लायर): मुकेश तंवर, पुत्र मोहनलाल तंवर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कंवरपुरा, जिला झालावाड़, राजस्थान। यह मुख्य स्रोत था, जो ब्राउन शुगर की थोक सप्लाई करता था।
लोकल वितरक:
अनुज उर्फ अन्नू साहू (बरईपुरा, विदिशा), रवि छीपा (गोपालपुर, रायसेन), संजय तोमर (गंजबासौदा, विदिशा)। ये थोक विक्रेता से माल उठाकर शहर में वितरित करते थे।
माल पटकने वाले(डिलीवरी एजेंट)
गोविंद मांडल, रोहित साहू, देवेंद्र प्रजापति, वरुण दांगी, हर्ष श्रीवास्तव। इनका कार्य माल को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाना और ग्राहकों से संपर्क करना था।
लॉजिस्टिक और ट्रांस्पोर्ट टीम:
विक्की उर्फ विक्रम राजपूत (गंजबासौदा, विदिशा) और रुपांश चौरसिया (हरिपुरा, विदिशा)। ये माल की सुरक्षित आवाजाही के लिए वाहन और ड्राइविंग का प्रबंध करते थे।
कार्यप्रणाली (MODUS OPERANDI):
गिरोह ने कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी और डिजिटल ट्रांजेक्शन का प्रयोग किया ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके:
डिजिटल भुगतान प्रणाली:
लोकल वितरक ग्राहकों को PhonePe नंबर देते थे, भुगतान कियोस्क, POS या मोबाइल से किया जाता।
वेरिफिकेशन सिस्टम: भुगतान प्राप्त होने के बाद कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए ग्राहक की पुष्टि की जाती थी।
ट्रैप से बचाव:
डिलीवरी से पहले माल पटकने वाला रैंडम लोकेशन पर ग्राहक की जांच करता था।
डेड ड्रॉप (Dead Drop):
पुष्टि होने पर माल को किसी गुप्त स्थान (ईंट के नीचे, झाड़ी में) रखा जाता। ग्राहक वहां से माल उठाता।
पैकेजिंग:
ब्राउन शुगर छोटे टुकड़ों में बांटी जाती, कोड भाषा में 'पॉइंट' या 'टिकट' कहा जाता।
प्रमुख स्थान और सप्लाई का विवरण:
गिरोह द्वारा ब्राउन शुगर का लेन-देन शहर के विभिन्न स्थानों जैसे - अहमदपुर कलारी, तुलसी गार्डन, बाईपास अग्रवाल एकेडमी, डॉक्टर निगम गली, स्वर्णकार कॉलोनी, इंदू जैन हॉस्पिटल के पीछे हार्टबीट, रामलीला मैदान, माधव उद्यान, बस स्टैंड, जैन कॉलेज, सागर पुलिया आदि स्थानों पर किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी – थानावार विस्तृत विवरण:
थाना सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई:
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 166/26, 187/26 एवं 213/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अनु उर्फ अनुज साहू, गोविंद मांडल, देवेंद्र प्रजापति, रोहित साहू, रूपांश चौरसिया, चीनी उर्फ नयन दुबे, जितेंद्र वाल्मीक एवं मुख्य सप्लायर मुकेश तंवर को गिरफ्तार किया गया।
इन आरोपियों के कब्जे से कुल 38.2 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत ₹3,80,000) जप्त की गई। साथ ही मर्सिडीज C-220 कार (₹75 लाख), स्विफ्ट डिजायर (₹6 लाख) एवं सुजुकी एक्सेस (₹80 हजार) वाहन जप्त किए गए।
थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई:
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 152/26 एवं 170/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वरुण दांगी, रवि छीपा, अनुज उर्फ अन्नू साहू, हर्ष श्रीवास्तव एवं कुशल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया गया।
इन आरोपियों के कब्जे से कुल 49.51 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत ₹4,92,000) जप्त की गई। साथ ही मारुति अर्टिगा कार (₹8 लाख) वाहन जप्त किया गया।
थाना बासौदा शहर पुलिस की कार्रवाई:
थाना बासौदा शहर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 146/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विक्की उर्फ विक्रम राजपूत को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से कुल 4.3 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत ₹43,000) एवं नगद ₹1,020 जप्त किए गए।
कुल जप्ती का विवरण:
तीनों थानों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 92.01 ग्राम ब्राउन शुगर (₹9,15,000), चार वाहन (₹89.80 लाख) एवं नगद ₹1,020 सहित कुल ₹1.01 करोड़ का मशरूका जप्त किया गया।
बैंक खाते फ्रीज और अन्य कार्रवाई:
आरोपियों द्वारा मादक पदार्थों के विक्रय से अर्जित धन जिन बैंक खातों में रखा गया था, उन खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। जिससे गिरोह के आर्थिक नेटवर्क को समाप्त किया जा सके।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आर.के. मिश्र, थाना प्रभारी गुलाबगंज निरीक्षक सुरेश सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी बासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया, थाना प्रभारी त्योंदा उप निरीक्षक गौरव रघुवंशी, थाना प्रभारी पथरिया उप निरीक्षक ऋतुराज सिंह, उप निरीक्षक रणवीर सिंह, उप निरीक्षक रघुराज सिंह, उप निरीक्षक बी.डी. सिंह, उप निरीक्षक भोजराज रघुवंशी, उप निरीक्षक दिनेश प्रताप, उप निरीक्षक राधेश्याम, उप निरीक्षक सियाराम शर्मा, सहायक उप निरीक्षक घूमन सिंह, सहायक उप निरीक्षक राधेलाल बरकड़े, सहायक उप निरीक्षक मलखान सिंह, सहायक उप निरीक्षक लालाराम, ASI(M) सिद्धांत भदौरिया, प्रधान आरक्षक रोहित रैकवार, जितेंद्र, सुरेश रघुवंशी, सुनील पुरी, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, शिशुपाल दांगी, संदीप जाट, अजय सिकरवार, के.के. मिश्रा, मोहित गोस्वामी, वीरेंद्र धाकड़, रूपेश मेहता, सुमित अवस्थी, धर्मेंद्र, अभिषेक, दिनेश एवं अरुण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक की अपील:
पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि मादक पदार्थों से दूर रहें, अपने परिवार और समाज को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएँ और अवैध नशा गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विदिशा पुलिस अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.