श्री गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल की अनुकरणीय पहल भीषण गर्मी में राहगीरों को पोहा, जलेबी और शीतल जल वितरण किया।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -भीषण गर्मी के बीच गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया अग्रसेन चौक स्थित गणेश मंदिर के सामने राहगीरों एवं जरूरतमंदों के लिए शीतल जल, पोहा और जलेबी वितरण का सेवा कार्य किया।
इस कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पुजारी, श्रीमती कृपा शर्मा, श्रीमती निर्मला जोशी, श्रीमती प्रेमलता शर्मा, श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं, और सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पुजारी ने बताया कि समाज द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर यह सेवा कार्य किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने बताया जनसेवा के सभी कार्य में समाज सदैव अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहता है
उन्होंने बताया कि 31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर तक श्री जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार में शीतल जल एवं प्रसादी वितरण सेवा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा विगत 25 मई से 3 जून तक प्रतिदिन रेल्वे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म क्रमांक 5 एवं 6 में यात्रियों को शीतल जल वितरण किया जा रहा है।
इस सेवा का लाभ प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री उठा रहे हैं। गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि सेवा, परोपकार और मानव कल्याण भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है तथा इसी परंपरा का निर्वाह समाजजनों द्वारा किया जा रहा है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.