Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 31, 2026

राष्ट्रवाद के प्रतीक वीर सावरकर की जयंती पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 'हिंदू केसरी' सम्मान।

 राष्ट्रवाद के प्रतीक वीर सावरकर की जयंती पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 'हिंदू केसरी' सम्मान।   




  सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।     नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी वीर सावरकर जयंती पर आयोजित समारोह में बीजेपी उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 

 'माई होम इंडिया' संस्था द्वारा समाजसेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में अद्वितीय एवं उल्लेखनीय योगदान देने हेतु प्रतिष्ठित 'हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार' से सम्मानित किया गया ।


इस  पुरस्कार समारोह में देश के कई विशिष्ट लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ. राज राम चौधरी, प्रखर राष्ट्रवादी संत पूज्य स्वामी रामानंद सरस्वती, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयकुमार रावल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता सत्यनारायण जटिया और एमए होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी ने अपने पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ मिलकर ऐतिहासिक 'घर वापसी अभियान' शुरू किया था, जिसे पूरी निष्ठा के साथ निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। अब तक 18,000 से अधिक धर्मांतरित हिंदू परिवारों के चरण पखारकर, वैदिक मंत्रोचारण और पूर्ण विधि-विधान के साथ उनके घर वापसी करा चुके हैं।


इस गौरवपूर्ण अवसर पर सम्मान ग्रहण करने के बाद श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा, "यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य एवं प्रेरणा का विषय है। पूज्यनीय महान श्री कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी ने अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक समरसता के लिए समर्पित किया। युवाओं के आदर्शों के आशीर्वाद से मैं निरंतर इस अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं।"


उन्होंने कहा "यह सम्मान मुझे नवीन ऊर्जा एवं सतत समाजहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। सनातन संस्कृति की रक्षा, सेवा, सुरक्षा एवं समरसता का यह अभियान पूरी तरह से निष्ठा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।"


प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उन्हें बधाई दी है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, "घर वापसी अभियान के प्रमुखों एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी को 'हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार' से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"


मुख्यमंत्री साय ने आगे लिखा, "हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी के आदर्शों और विरासत को आगे बढ़ाते हुए आप सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। यह आपके कर्तव्य, सेवा भाव और सांस्कृतिक एकता के प्रति आपकी परंपरा का गौरवपूर्ण सम्मान है। आप अनंत समाज और राष्ट्रहित के कार्य में नई ऊर्जा के साथ अपना योगदान देते रहें, यही मंगलकामना है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad